उदयपुर में देर रात बाइक बस भिड़ंत में तीन मरे एक घायल

उदयपुर में देर रात कुम्हारो का भट्टा क्षेत्र में बस ने एक बाइक को अपनी चपेट में लिया। जिनमे एक ही बाइक पर सवार चार युवको में से तीन की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।उक्त हादसे में एक युवक विनीत जोशी की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक सतीश पांचाल और मनोज नाई ने अस्पताल में इलाज के दौरान डीएम तोड़ लिया वहीँ एक अन्य युवक मनोज भाटिया गंभीर रूप से घायल हो गया।

 | 
उदयपुर में देर रात बाइक बस भिड़ंत में तीन मरे एक घायल

उदयपुर में देर रात कुम्हारो का भट्टा क्षेत्र में बस ने एक बाइक को अपनी चपेट में लिया। जिनमे एक ही बाइक पर सवार चार युवको में से तीन की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकरी और पुलिस सूत्रों के अनुसार बाइक सवार युवक देर रात अपने मित्र की बर्थडे पार्टी मनाने के लिए आयड़ स्थित लेकसिटी मॉल से फिल्म देखर लौट रहे थे तभी कुम्हारो का भट्टा स्थित चौराहे पर प्रतापनगर की ओर से आती हुई ट्रेवल्स की बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

उक्त हादसे में एक युवक विनीत जोशी की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक सतीश पांचाल और मनोज नाई ने अस्पताल में इलाज के दौरान ही दम तोड़ लिया वहीँ एक अन्य युवक मनोज भाटिया गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुँचाया। पुलिस ने मौके से ट्रेवल्स की बस को ज़ब्त कर थाने में रखवाया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News