बेकाबू कार की टक्कर से तीन घायल

आज दोपहर 3 बजे मनामा मोटर्स के सामने खड़े मनामा के कर्मचारियों को प्रताप नगर जा रही कार ने ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी, जिसके कारण तीन कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें अमेरिकन अस्पताल पहुँचाया गया।

 | 

पुलिस से जानकारी के अनुसार, मयंक शर्मा, निवासी डूगरपुर व उसके अन्य दो साथी उदयपुर अपने मित्र के बहन कि शादी के बाद वापस डूगरपुर लोट रहे थे। घटना स्थल पर पहुँचते समय, मनामा मोटर्स के सामने तेज गति से ओवरटेक करने के चक्कर में मयंक कार पर नियंत्रण खो बेठा और रोड के किनारे खड़े मनामा मोटर्स के कर्मचारियों को चपेट में लेते हुए बी एन कॉलेज की दीवार में घुस गया।

बेकाबू कार की टक्कर से तीन घायल

घटना घटते ही मौके पर खड़े कॉलेज के छात्रों ने मयंक के साथ मार-पिट शुरू कर दी, उपस्थित लोगों ने कार को भी नुकसान पहुँचाया, लेकिन मौका देख मयंक और उसके साथी फरार हो गए।

घायलों में, सिद्दीक़, पुत्र लियाकत हुसैन; आकाश, पुत्र विनोद छाजेड और कमलेन्द्र सिंह शामिल हैं, जिन्हें अमेरिकन अस्पताल पहुँचाया गया।

भूपाल पूरा पुलिस ने कार को थाने में लाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News