नकली सोने की ईंटे पकड़ाकर तीन लाख ठगे

नकली सोने की ईंटे पकड़ाकर तीन लाख ठगे

उदयपुर 19 मार्च 2019, उदयपुर में 17 मार्च 2019 को ठगो ने नकली सोने की ईंटो को असली सोने के ईंटे बता कर एक शख्स को चिपका डाली। ठगो ने एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाकर नकली सोने की ईंटो के एवज़ में तीन लाख रुपए का चूना लगा दिया।

ठगी के शिकार पीड़ित व्यक्ति ने घंटाघर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जिस पर अनुसन्धान कर पुलिस ने दो ठगो को खोज निकला और उसे हवालात के पीछे धकेला। पुलिस अब इन ठगो से जांच पड़ताल में जुटी है की इन लोगो ने इस प्रकार की वारदाते और कहाँ कहाँ पर अंजाम दी है और इनको नकली सोने की ईंटे कहाँ से प्राप्त होती है?

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

घंटाघर पुलिस थानाधिकारी लक्ष्मणराम विश्नोई ने बताया की ठगी में शरीक अभियुक्त सुरेश पिता स्वर्गीय दीनदयाल साहू निवासी महतो का पाड़ा धानमंडी और लक्ष्मीलाल उर्फ़ लक्ष्मण पिता स्वर्गीय सोहन लाल निवासी देबारी थाना प्रतापनगर को उक्त मामले में गिरफ्तार किया गया है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal