लैंगवेज लेब का तीन माह का कोर्स संपन्न

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक श्रमजीवी महाविद्यालय में तीन माह से जारी लैंगवेज लेब का कोर्स संपन्न हुआ। इस अवधि में विद्यार्थिय

 | 

लैंगवेज लेब का तीन माह का कोर्स संपन्न

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक श्रमजीवी महाविद्यालय में तीन माह से जारी लैंगवेज लेब का कोर्स संपन्न हुआ। इस अवधि में विद्यार्थियों को अंग्रेजी की बारीकियों से अवगत करवाया गया। समापन समारोह पर डीन प्रो. प्रदीप पंजाबी ने कहा कि वर्तमान के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में अंग्रेजी की महत्ती आवश्यकता है। कई मेघावी छात्र सिर्फ अंग्रेजी में कमजोर होने के कारण अपनी मंजिल प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इस कारण विद्यापीठ में लैंगवेज लेब शुरू की थी।

जिसमें छात्र छात्राओं को अंग्रेजी बोलने, समझने और ट्रांसलेशन करने संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि लैंगवेज लेब में 55 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। संचालन मोनिका चौधरी ने किया तथा मुक्ता शर्मा ने स्वागत भाषण दिया।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने कहा कि उन्होंने इन तीन महा में नियमित रूप से अंग्रेजी भाष की बारीकियों को समझा है। फैकल्टी सदस्यों ने अंग्रेजी भाषा में प्रयुक्त किए जाने वाले टैंस, वर्ड की फोर्म आदि पर विशेष ज्ञान दिया। साथ ही बताया कि किसी फोर्म का किस समय प्रयोग करना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News