2870 करोड़ से यहां बनेंगे तीन नए लॉजिस्टिक पार्क, जाने क्या-क्या मिलेगा फायदा ?
Udaipur Times, New Delhi : देश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। देश में माल ढुलाई को आसान बनाने और स्पीड देने के लिए केंद्र ने एक बड़ा कदम उठाया है।
जानकारी के मुताबिक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तहत काम करने वाली नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड देश भर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाने जा रही है। इसी कड़ी में पटना, नासिक और हैदराबाद में तीन नए लॉजिस्टिक पार्क बनने वाले है, जिन पर करीब 2,870 करोड़ रुपये के निवेश होगा और इनको लेकर तैयारियां भी पूरी की चुकी है। Business News
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों परियोजनाओं की अंतिम रिपोर्ट बनाकर स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही टेंडर और निर्माण की
निवेश की संभावना
मिली जानकारी के अनुसार प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी जाएगी। पटना में 870 करोड़ रुपये की लागत से 103 एकड़ जमीन पर पार्क बनेगा। हैदराबाद में 1,300 करोड़ रुपये की लागत से सबसे बड़ा यानी 156 एकड़ में पार्क तैयार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक नासिक में 700 करोड़ रुपये की लागत से 123 एकड़ क्षेत्र में इसका निर्माण होगा। Business News
बढ़ेगी रफ्तार
जानकारी के मुताबिक दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर यात्री और मालगाड़ियों का दबाव कम करने के लिए वडोदरा-रतलाम के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी। रेल मंत्रालय ने 259 किमी लंबी परियोजना को विशेष रेल परियोजना घोषित किया है। Business News मिली जानकारी के अनुसार परियोजना को 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस मार्ग पर सालाना 1.65 करोड़ टन अतिरिक्त माल ढुलाई की क्षमता बढ़ेगी।