हरियाणा में तीन अधिकारी सस्पेंड, CM के सामने फोटो में मिली खामियां ?

 | 
हरियाणा में तीन अधिकारी सस्पेंड, CM के सामने फोटो में मिली खामियां ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल में करीब 34 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे जिला परिषद भवन के निर्माण कार्य की जांच के दौरान बड़ी लापरवाही और खामियां मिली हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भवन के पिलरों और लेंटर में सीमेंट उखड़ने से लोहे के सरिये बाहर दिखाई दे रहे हैं। 

क्वालिटी कंट्रोल टीम की रिपोर्ट के बाद मिली जानकारी के मुताबिक विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। वही अधिकारियों की माने तो फोटो के एंगल में कमी थी, मौके पर सब सही था। Haryana News

निर्माण की खामियां

पंचायतीराज विभाग द्वारा संजय कंस्ट्रक्शन कंपनी से यह भवन बनवाया जा रहा है। हाल ही में विभाग की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची थी। Haryana News

फोटो से खुली पोल

CM सैनी के सामने रखी गई निर्माणाधीन भवन की फोटो में भी ये खामियां साफ दिखी। विभाग ने XEN परमिंदर सिंह, XEN नारायण दत्त और जेई रमेश चंद को सस्पेंड कर दिया है।

ठेकेदार को नोटिस

निर्माण में गड़बड़ी सामने आने के बाद संजय कंस्ट्रक्शन कंपनी को भी नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई पहले ही शुरू की जा चुकी है। Haryana News

SE के अनुसार मुख्यमंत्री की मीटिंग में विभाग की ओर से प्रेजेंटेशन भी दिया गया था, जिसमें खामियां सामने आने के बाद अधिकारियों को सस्पेंड किया गया। Haryana News अब चीफ इंजीनियर की ओर से विस्तृत रिपोर्ट आनी बाकी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News