गिट्स के तीन विद्यार्थियों का कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा इण्डियन फाॅस्फेट लिमिटेड़ में चयन
गीतांजली इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज में कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा राजस्थान की अग्रणी कम्पनी में इण्डियन फाॅस्फेट लिमिटेड में इलेक्ट्रिकल इन्जिनियरिंग के 01 तथा मैकेनिकल इन्जिनियरिंग के 02 छात्रोंका चयन ग्रेजुएट ट्रेनी इन्जिनियर के पद पर 2.40 लाख के सालाना पैकेज पर हुआ संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि इण्डियन फाॅस्फेट लिमिटेड1996 से खनिज उत्पादन के क्षेत्र में राजस्थान सहित पूरे देश में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा हैं।
गीतांजली इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज में कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा राजस्थान की अग्रणी कम्पनी में इण्डियन फाॅस्फेट लिमिटेड में इलेक्ट्रिकल इन्जिनियरिंग के 01 तथा मैकेनिकल इन्जिनियरिंग के 02 छात्रोंका चयन ग्रेजुएट ट्रेनी इन्जिनियर के पद पर 2.40 लाख के सालाना पैकेज पर हुआ।
संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि इण्डियन फाॅस्फेट लिमिटेड1996 से खनिज उत्पादन के क्षेत्र में राजस्थान सहित पूरे देश में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा हैं। कम्पनी से आये टाॅप कम्पनी आॅफिसियल एवं एच. आर. मैनेजर निकिता भतीजा ने सर्वप्रथम प्रजेन्टेशन के माध्यम से कम्पनी की जाॅब प्रोफाइल व कम्पनी की उपलब्धियों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया, तत्पश्चात् लिखित परीक्षा, टेक्निकल एवं और पर्सनल इन्टरव्यू के माध्यम से गिट्स इलेक्ट्रिकल इन्जिनियरिंग के छात्र पंकज सुथार तथा मैकेनिकल इन्जिनियरिंग के छात्र नरेन्द्र सिंह देवड़ा एवं योगेन्द्र सिंह राव का चयन ग्रेजुएट ट्रेनी इन्जिनियर के पद पर किया।
संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियों के सवर्णिम भविष्य की कामना की।
