तीन दिवसीय वस्त्र वितरण अभियान प्रारम्भ

तीन दिवसीय वस्त्र वितरण अभियान प्रारम्भ

एआईजे, बीईंग मानव व रोटरी क्लब पन्ना का संयुक्त अभियान

 
तीन दिवसीय वस्त्र वितरण अभियान प्रारम्भ
जरूरतमंदो को वस्त्र वितरीत

उदयपुर। एआईजे, बीईंग मानव व रोटरी क्लब पन्ना ने संयुक्त अभियान चलाकर आज सर्दी से बचाव के लिये सरदारपुरा एवं तितरड़ी पंचायत समिति के बिलीया गांव सहित विभिन्न स्थानों पर खुले में रह रहे जरूरतमंदो को हैप्पी विंटर अभियान के तहत वस्त्र वितरीत किये। इसके साथ ही देश भर में 22 राज्यों के 330 जिलों में एक साथ वस्त्र वितरण अभियान प्रारम्भ हो गया।

एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने बताया कि आज प्रातः क्लब सदस्य उपरोक्त स्थान पर पंहुचे तो पाया कि कुछ लोगों के तन पर सर्दी से बचाव के पर्याप्त वस्त्र नहीं थे। ऐसे कुछ लोगों का चयन कर उन्हें तन ढ़कने व सर्दी से बचाव के लिये साथ लाये गये वस्त्र प्रदान किये। वस्त्र पा कर उनके चेहरे पर मुस्कान दौड़ गयी। इन वस्त्रों में बच्चों, बड़ों, लड़कियों व महिलाओं के लिये शामिल थे। 

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ लोेगों को मास्क लगा कर रखने के लिये भी जागरूक किया। इस अवसर पर एआईजे उदयपुर शाखा के सचिव संजय खोखावत, भारत शर्मा, राहुल टांक भी मौजूद थे। वस्त्र वितरण से पूर्व सभी के हाथों को सेनेटाईज किया गया।

बीईंग मानव के मुकेश माधवानी ने बताया कि यह अभियान 31 अक्टूबर व 1 नवबंर को भी जारी रहेगा। 22 राज्यों के क्षेत्रीय जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र में 25 अक्टूबर से स्थानीय लोगों, स्वयं सेवी संगठनों,मित्रों से वस्त्र एकत्रित करना प्रारम्भ किया और आज से जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण प्रारम्भ किया। इन वस्त्रों में हर प्रकार के एवं हर आयु वर्ग के वस्त्र शामिल होंगे ताकि कोई भी जरूरतमंद इस सेवा के तहत दिये जाने वस्त्रों से वंचित न रह सकें।

वस्त्र एकत्रिकरण कार्य आगे भी जारी रहेगा - विक्रम सेन ने बताया कि वस्त्र एकत्रितकरण का कार्य असगे भी जारी रहेगा ताकि समय-समय पर जरूरतमंदो को वस्त्र उपलब्ध कराये जा सकें। उदयपुर में वस्त्र एकत्रिकरण अशोका बेकरी पर होगा। शहर को कोई भी व्यक्ति अपने घर में रखे अनुपयोगी वस्त्र ला कर दे सकता है और जरूरतमंद लोगों के अनुसार उन वस्त्रों की छटंनी कर उन्हें प्रदान किया जायेगा।  

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal