गीतांजली मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय फैकल्टी डवलपमेंट कार्यशाला का समापन

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर की चिकित्सा शिक्षा ईकाई द्वारा एमसीआई, क्षेत्रीय केन्द्र, अहमदाबाद के तत्वाधान में तीन दिवसीय फैकल्टी डवलपमेंट कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई

 | 

गीतांजली मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय फैकल्टी डवलपमेंट कार्यशाला का समापन

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर की चिकित्सा शिक्षा ईकाई द्वारा एमसीआई, क्षेत्रीय केन्द्र, अहमदाबाद के तत्वाधान में तीन दिवसीय फैकल्टी डवलपमेंट कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

उक्त कार्यशाला में 21 चिकित्सा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला के पश्चात् गीतांजली मेडिकल कॉलेज में कुल प्रशिक्षित चिकित्सा शिक्षकों का आकड़ा 121 के पार हो गया जो कि उदयपुर में स्थित किसी भी मेडिकल कॉलेज से सर्वोच्च है। इस कार्यशाला में डॉ मंजीन्दर कौर, डॉ अरविन्द यादव, डॉ मुकुल दिक्षित, डॉ हरप्रीत सिंह, डॉ जितेन्द्र जीनगर, डॉ आशिष शर्मा, डॉ मनु शर्मा, डॉ उपासना भूम्बला, डॉ सुमन परिहार एवं डॉ नरेन कुर्मी ने प्रशिक्षण दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News