सिटी पैलेस में तीन दिवसीय निःशुल्क चित्र प्रदर्शनी 24 से
कला एवं जीवंत विरासत के संरक्षण एवं संवर्द्धन में कार्यरत महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा आगामी 24 दिसंबर से सिटी पैलेस के छोटा दरीखाना में कला प्रदर्शनी ’मिराकी‘ का तीन दिवसीय आयोजन किया जाएगा।
City Palace, Udaipur

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि सिटी पैलेस के गणेश चौक स्थित छोटा दरीखाना में आयोजित की जाने वाली इस कला प्रदर्शनी को कला प्रेमी प्रातः 10 से शाम 4.30 बजे तक निहार सकते हैं। कला प्रदर्शनी ‘मिराकी’ में उदयपुर के युवा चितेरे खुश माली, हेमलता पालीवाल, किंजल गहलोत एवं करिश्मा गहलोत अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। चित्र प्रदर्शनी में प्रवेश निर्धारित पास के माध्यम से ही हो सकेगा। प्रवेश बड़ीपोल से ही निर्धारित है।