तीन दिवसीय निशुल्क महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ

शिविर की मुख्य अतिथि महिला अपराध शाखा की उपाधीक्षक चेतना भाटी थी।

 | 
शिविर में अनेक महिलाएं युवतियां स्वेच्छा से भाग ले रही है।

उदयपुर। मां आशापुरा संगठन एवम् मार्कोस मार्शल आर्ट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में पहाड़ा स्थित कालका माता मंदिर के पीछे ब्लूमिंग किड्स स्कूल में तीन दिवसीय महिला और बालिकाओं के लिए निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ हुआ। शिविर की मुख्य अतिथि महिला अपराध शाखा की उपाधीक्षक चेतना भाटी थी।

संगठन के चेतन सोनी ने बताया कि शिविर में अनेक महिलाएं युवतियां स्वेच्छा से भाग ले रही है। इन्होंने आगे चल कर अपनी स्वयं की आत्मरक्षा के लिए एक स्वतंत्र कदम उठाया है।

इस अवसर पर चेतना भाटी ने कहा की जो आए दिन महिलाओं ओर बालिकाओं के साथ हो रहे अत्याचारों का सामना करना, महिलाओं को केसे आप को अपने परिवार जनों से सम्पर्क करना, हमेशा सतर्क रहना और अन्याय के खुलाफ लड़ने के सुझाव दिए। इस अवसर पर मार्शल आर्ट एकेडमी के रेन्शी मांगीलाल सालवी ने महिलाओं ओर बालिकाओं को ट्रेनिंग देना प्रारम्भ किया।

कार्यक्रम में अंबे वाहिनी अध्यक्ष उपासना मेघवाल, उषा सेन, धीरज सोलंकी, दिव्यांशी देवड़ा, पुनम खटीक, देवीका सोनी, रविना वैष्णव मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News