तीन दिवसीय नेशनल लेवल टेक- फेस्ट एंट्रेज़ा 2013 का शुभारम्भ कल
उमरडा स्थित सनराईज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्युशन के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग में प्रतिवर्श होने वाले तीन दिवसीय टेक फेस्ट एंट्रेज़ा 2013 का आयोजन 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक होगा।

उमरडा स्थित सनराईज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्युशन के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग में प्रतिवर्श होने वाले तीन दिवसीय टेक फेस्ट एंट्रेज़ा 2013 का आयोजन 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक होगा।
इस तीन दिवसीय टेक- फेस्ट का शुभारम्भ कल होगा। टेक- फेस्ट का शुभारम्भ सनराईज ग्रप के चैयरमैन हरिश राजानी करेंगे। इस तीन दिवसीय टेक- फेस्ट के प्रथम दो दिन टेक्नीकल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाएगा और अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।
एन्ट्रैजा 2013 टेक- फेस्ट में उदयपुर जिले के सभी इंजीनियरिंग कोलेजों के विघार्थी भाग ले रहे है। टेक- फेस्ट एंट्रेज़ा 2013 कुल 18 प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है। जिनमे लेन गेमिंग ,खाना खजाना,क्विज,फेस पेंटिग,पोस्टर मेकिंग, डिजाईन और बिल्ड,कोलाज आदि है।
इन प्रतियोगिताओ मे भाग लेने के लिए विघार्थी अपना रजिस्ट्रेशन सुबह 10 बजे तक कैम्पस में रजिस्ट्रेशन डेस्क पर करा सकते है। टेक- फेस्ट मे विभिन्न प्रतियोगिताओ में विजेताओ को कैश प्राइज भी मिलेगें।