गैस की टंकी के ब्लास्ट होते ही तीन मंज़िला इमारत ढही

शहर के प्रतापनगर थाने के ट्रांसपोर्ट नगर के सामने नाकोड़ा नगर स्थित एक तीन मंज़िला मकान में आज गुरूवार शाम को गैस की टंकी के ब्लास्ट होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकरी के अनुसार ब्लास्ट से तीन मंज़िला मकान पूरी तरह से धराशायी होकर मलबे में तब्दील हो गया। हालाँकि अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई सुचने नहीं मिल पाई है।

 | 

बताया जा रहा है की मकान किसी भंवर सिंह नामक व्यक्ति का है। हादसे के वक़्त घर में कौन कौन मौजूद था इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। जबकि हादसे में लोगो के दबे होने की आशंका के चलते पुलिस और दमकल विभाग की टोलियां मलबे में तलाश कर रही है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के अनुसार अभी तक किसी के भी घायल या हताहत होने की कोई सुचना नहीं है।

गैस की टंकी के ब्लास्ट होते ही तीन मंज़िला इमारत ढही

हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुँच गई। साथ ही लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार गैस की टंकी ब्लास्ट होने का धमाका इतना जोरदार था की दूर दूर तक लोगो को आवाज़ सुनाई दी। वहीँ धमाके से तीन मंज़िला इमारत ब्लास्ट होते ही ज़मींदोज़ हो गई।

गैस की टंकी के ब्लास्ट होते ही तीन मंज़िला इमारत ढही

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News