हरियाणा में आज फिर आंधी-तूफान का अलर्ट ! देखें 15 जून तक कैसा रहेगा मौसम ?
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से पूरी तरह से बदल गया है। कल गुरुवार को भी हरियाणा में जमकर आंधी तूफान देखने को मिली थी। भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। आज शुक्रवार सुबह सोनीपत में बरसात आई। कल से जमकर आए आंधी तूफान से काफी नुकसान देखने को मिला है।
आज भी मौसम विभाग ने भी आंधी- बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। Haryana Weather
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 13 जून से मौसम में थोड़ा सुधार होगा, लेकिन 15 जून के बाद ही मौसम साफ होगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के 22 जिलों में मौसम खराब रहेगा। ओलावृष्टि और 80 KM/H की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
विशेषज्ञों के मुताबिक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद जैसे उत्तर और पश्चिमी जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट है। इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रोहतक, हिसार और भिवानी में 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। Haryana Weather
जाने अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम…
15 जिलों में अलर्ट
जानकारी के अनुसार 13 जून को मौसम थोड़ा साफ रहेगा। उत्तर पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और दक्षिणी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि, पश्चिमी और मध्य हरियाणा के लगभग 15 जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में येलो अलर्ट रहेगा। यहां 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें गिर सकती हैं। Haryana Weather
14 और 15 जून का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और महेंद्रगढ़ में येलो अलर्ट रहेगा। बाकी पूरे हरियाणा में पूरी तरह साफ रहेगा। Haryana Weather 15 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश का मामूली असर दिख सकता है, जबकि दक्षिणी और पूर्वी हरियाणा में मौसम साफ रहेगा।
