ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद में इस तारीख से आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें IMD की नई वेदर रिपोर्ट

 | 
ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद में इस तारीख से आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें IMD की नई वेदर रिपोर्ट 

Udaipur Times, Greater Noida-Ghaziabad Weather Update : ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में जल्द ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अगले दो दिन भीषण गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग के नए पूर्वानुमान के अनुसार दोनों शहरों में की नई मौसम रिपोर्ट जारी कर दी गई है। आइए देखें नई IMD की वेदर रिपोर्ट क्या कहती है ?

मौसम विभाग के मुताबिक ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अगले दो दिन भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग के नए पूर्वानुमान के अनुसार 30 जून को दोनों शहरों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। Weather Update

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 1 जुलाई से मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में बादल छाने के साथ एक या दो दौर की बारिश और गरज-चमक होने वाली है। इस दौरान 30 से 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने वाली हैं। बिजली चमकने और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। Weather Update

मौसम सुहावना 

मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई से 5 जुलाई तक दोनों शहरों के मौसम में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होने वाली है। कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी। 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जुलाई के पहले हफ्ते में ही बारिश होने से गर्मी की कुछ हद तक छुट्टी होने वाली है। साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ने की संभावना देखि जा रही है। Weather Update

1 जुलाई से मौसम करवट लेगा। बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के कारण ग्रेटर नोएडा तथा गाजियाबाद के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News