हरियाणा के कई जिलों में आंधी-बारिश अलर्ट ! जाने कब होगी मानसून की एंट्री ?

 | 
हरियाणा के कई जिलों में आंधी-बारिश अलर्ट ! जाने कब होगी मानसून की एंट्री ?

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आज कई जिलों में मौसम खराब रहने वाला है। पिछले कुछ दिनों से लगातार खराब होता जा रहा है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार राज्य में प्री-मानसून की गतिविधियों के चलते 22 जून से ही मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। 

मौसम विभाग के अनुसार आज को प्रदेश के 6 जिलों के लिए आंधी, बिजली चमकने और 40-60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। Haryana Weather

उत्तरी हरियाणा के इन 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश के आसार हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज आंधी चल सकती है। बाकी के जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा में जुलाई के पहले वीक में मानसून एंट्री लेगा। इस बार मानसून यूपी की तरफ से हरियाणा में आएगा। Haryana Weather

कल भी खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार  26 जून को भी राहत का यह सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन भी उत्तरी हरियाणा के इन्हीं जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में येलो अलर्ट है, जहां कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। Haryana Weather

दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क होने लगेगा। 27 और 28 जून से पूरे प्रदेश में मौसम के पूरी तरह से शुष्क हो जाने का अनुमान है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News