राजस्थान-पंजाब-हरियाणा में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट ! देखें नई वेदर रिपोर्ट

 | 
राजस्थान-पंजाब-हरियाणा में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट ! देखें नई वेदर रिपोर्ट 

Udaipur Times, Weather Update : राजस्थान-पंजाब-हरियाणा में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह से बदलने वाला है। हाल में मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए राजस्थान-पंजाब-हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के उत्तरी भाग में मौसम धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। श्रीगंगानगर, करणपुर, गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, बिनझबायला, जैतसर और सूरतगढ़ के आसपास बादलों का अच्छा समूह बना हुआ है। जो हल्की से मध्यम वर्षा कराने में सक्षम है।

क्षेत्रवार संभावित असर:

श्रीगंगानगर, बिनझबायला, जैतसर और सूरतगढ़: अगले 1–3 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

करणपुर, गजसिंहपुर और रायसिंहनगर: रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर अच्छी बौछार भी देखने को मिल सकती है।

पिलीबंगा, सादुलशहर और अबोहर: बादलों का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ सकता है। शाम और रात के समय मौसम बदलने की संभावना है।

कुल मिलाकर: श्रीगंगानगर जिले और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सक्रिय हो चुका है। अगले कुछ घंटों तक बादलों की गतिविधि बनी रहेगी और कई स्थानों पर राहत भरी बारिश देखने को मिल सकती है। पंजाब और हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी मौसम पर लगातार नजर रखने की जरूरत है।

मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ जो हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ा हुआ था जो अब नीचे की तरफ आना शुरू हुआ है जिससे मानसून की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा श्री गंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी, डेल्टागंज, पुरुलिया, डिगा से उत्तर पूर्व बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है  है तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक  सरकुलेशन बनने से  हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में 20 जुलाई देर रात्रि के बाद बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। जिससे हरियाणा राज्य में 21 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच बीच में बादलवाई रहने की संभावना है। 

इस दौरान राज्य के ज्यादातर  क्षेत्रों में बीच बीच में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी व वातावरण में नमी बढ़ने  की संभावना है । 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News