राजस्थान में आज आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें 17 जून तक कैसा रहेगा मौसम ?
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है, जिसके चलते आज भी मौसम खराब रहने वाला है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार राजस्थान में प्री-मानूसन एक्टिविटी तेज हो गई है।
मौसम विभाग ने आज रविवार को भी आंधी-बारिश का 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी सभी जिलों (जैसलमेर को छोड़कर) में यलो अलर्ट है। Rajasthan Weather
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि फिलहाल एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इस सिस्टम को अरब सागर से भरपूर नमी मिल रही है। इस कारण आंधी-बादल और बारिश की स्थितियां बन रही हैं।
आगे कैसा रहेगा मौसम
15 जून का मौसम
राजस्थान के 21 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
16 जून का मौसम
राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, karौली और सवाई माधोपुर में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
17 जून का मौसम
राजस्थान के 11 जिलों में फिर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में मौसम बदलने के आसार हैं।