Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। इसी के साथ विभाग ने आज 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में जयपुर सहित 10 जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा है। 28 अगस्त से राज्य में मानसून के सुस्त पड़ने और अगले तीन-चार दिन बारिश बहुत कम होने की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटे में जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली, कोटा, झालावाड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और सिरोही में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बरसात करौली के सपोटरा में 47MM दर्ज हुई।
विभाग ने जानकारी दी है की कल बुधवार दिन में सबसे ज्यादा गर्मी गंगानगर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ल
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ट्रफ अभी जम्मू, देहरादून, शाहजहांपुर से होकर दक्षिणी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, रांची, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। उत्तर भारत में मानसून ट्रफ होने से राजस्थान में मानसून कमजोर रहने की प्रबल संभावना है। 28 अगस्त से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने, हल्की धूप रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।