दिल्ली, राजस्थान, यूपी और बिहार समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, देखें 25 मई तक कैसा रहेगा मौसम ?

 | 

Udaipur Times, Weather Update 2026 : देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली-NCR समेत देशभर में अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी से धरती जमकर आग उगल रही है। घर में हाल ऐसा हो गया है की छत वाले पंखे से भी गर्म हवा आ रही है और दोपहर में तो AC भी घर को ठंडा नहीं कर पा रहा है। 

दिल्ली से बिहार तक बढ़ती ही इस गर्मी के बीच कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां पर आंधी के साथ बारिश होने वाली है। आइए जानते हैं 20 मई तक के मौसम की पूरी IMD वेदर रिपोर्ट क्या कहती है। आइए देखें...

हीटवेव का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में बारिश का वेट कर रहे वासियों के लिए बुरी खबर आई है। IMD ने नई वेदर रिपोर्ट में अभी राजधानी में बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई है। IMD के अनुसार राजधानी में कल कई जगहों पर लू की स्थिति बनी रहेगी। मौसम का ये हाल राजधानी दिल्ली में 21 मई को भी बना रहेगा। Weather Update 2026

गर्म हवाओं का जोर

दिल्ली ही नहीं यूपी में भी गर्मी बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी के कहर के बीच कल पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सूर्यदेव खूब चमकने वाले हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में तापमान 47 डिग्री के भी ऊपर जाने का अनुमान जताया है। वहीं 21 मई कोई को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। IMD ने आगरा, नोएडा, जालौन, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर के लिए हीटवेव की चेतावनी दी है। Weather Update 2026

मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार, भीषण गर्मी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। बांदा में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 19 मई से कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है, जबकि वाराणसी में इंटरमीडिएट तक के स्कूल 25 मई तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

बारिश का अलर्ट

दिल्ली-यूपी में भले ही सूर्यदेव चमक रहे हैं, लेकिन बिहार में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। कल भी राजधानी समते कई जिलों में राहत वाली बारिश होने वाली है। IMD ने पटना,पूर्णिया, भागलपुर, गया में गरज चमक के साथ बादलों के बरसने का अलर्ट जारी किया है। Weather Update 2026

आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों से उलट पहाड़ों पर राहत वाली बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कल यानी 20 मई को उत्तराखंड में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। IMD के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली में बादल गरजने के साथ ही बरस भी सकते हैं। हालांकि उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। Weather Update 2026.... 20 मई को हरिद्वार एवं ऊधम सिंह नगर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है, जबकि देहरादून, नैनीताल एवं पौड़ी गढ़वाल में 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तथा टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा , चम्पावत एवं निचले पर्वतीय क्षेत्रों में 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का पूर्वानुमान है।

बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड की तरह हिमाचल प्रदेश में भी अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और ऊना में आंधी की चेतावनी दी है। इसके अलावा कुछ इलाकों में बरसात होने की भी संभावना जताई है।

13 राज्यों में कल आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड
मेघालय
अरुणाचल प्रदेश
नागालैंड
बिहार
झारखंड
ओडिशा
पश्चिम बंगाल
केरल
कर्नाटक
तेलंगाना
सिक्किम
आंध्र प्रदेश

लू की चेतावनी

मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार, यूपी की तरह राजस्थान में भी लू की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 25 मई तक राजस्थान के कई इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं बीकानेर, जैसलमेर, कोटा, श्रीगंगानगर में तापमान बढ़ सकता है। Weather Update 2026

मध्य प्रदेश में कल मिलाजुला मौसम देखने को मिलने वाला है। राज्य कुछ हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ इलाकों में बरसात होने की संभावना जताई गई है। भोपाल, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, इंदौर में गर्मी का भीषण असर देखने को मिलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News