हरियाणा के 14 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट ! अगले 48 घंटे में मानसून देगा दस्तक

 | 
हरियाणा के 14 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट ! अगले 48 घंटे में मानसून देगा दस्तक

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है, आइए जानते है नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार अगले 48 घंटों में हरियाणा में मानसून दस्तक देने वाला है। आज मंगलवार दोपहर मानसून देहरादून और हिमाचल के मंडी तक दस्तक दे चुका है। 

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही मानसूनी हवाएं सबसे पहले यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करेंगी। इसके बाद करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत होते हुए दिल्ली-NCR और दक्षिणी हरियाणा (गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल) को कवर करेगा। Haryana Weather

मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटों के भीतर हरियाणा के अधिकतर इलाकों में मानसूनी बारिश की संभावना जताई है। 

बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के 15 जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर शामिल हैं। जबकि अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ क्षेत्र में भी हल्की बारिश हो सकती हैं। Haryana Weather

प्री-मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जुलाई से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 2 और 3 जुलाई को उत्तर एवं उत्तर-पूर्वी हरियाणा में बारिश होने के आसार हैं। Haryana Weather इसी दौरान मानसूनी हवाएं प्रदेश में अधिक सक्रिय होंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News