हरियाणा के 16 जिलों में आज आंधी-बरसात का अलर्ट ! 6 से 9 जुलाई तक होगी भारी बारिश
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। मौसम विभाग की बात करें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अब यह हरियाणा के हिसार तक पहुंच चुका है। मानसूनी रेखा हरियाणा के हिसार और पंजाब के बठिंडा से गुजर रही है।
IMD के अनुसार, मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान के बचे इलाकों को कवर करते हुए हरियाणा के नए क्षेत्रों में प्रवेश कर गया है। Haryana Weather
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों में इसके पूरे सूबे में छा जाने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। मानसून के आगे बढ़ने से आज से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी, जिससे पिछले कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
आज 16 जिलों उत्तरी और दक्षिणी-पूर्वी हिस्सों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह और रोहतक जैसे इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Haryana Weather
अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, भिवानी, नारनौल और रोहतक में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद और कुरुक्षेत्र में मौसम साफ रहेगा। Haryana Weather
वर्तमान में मानसून का असर मुख्य रूप से पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा में दिख रहा है। इसके उलट, पश्चिमी जिलों सिरसा और फतेहाबाद में अभी मानसून सुस्त है, वहां अधिकांश हिस्से सूखे रहे हैं। हालांकि, 6 जुलाई से मानसूनी सिस्टम पूरे प्रदेश को एक समान रूप से भिगोएगा।
