हरियाणा में 10 जुलाई तक आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें नई वेदर रिपोर्ट

 | 
हरियाणा में 10 जुलाई तक आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें नई वेदर रिपोर्ट

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने बिगड़ते ही नया अलर्ट जारी कर दिया है। हाल ही में कुछ जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। आइए जानते है अब 10 जुलाई तक मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

6 जुलाई,2026 :

मौसम पूर्वानुमान :-  मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनूं, हिसार, भटिंडा तक बनी हुई है। अरबसागर में एक डिप्रेशन बनने से अनुकूल परिस्थितियां के कारण मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है जिससे मानसूनी हवाओं तथा राजस्थान पर एक साईक्लोनिक सरकुलेशन बनने से हरियाणा राज्य में 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है परंतु इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट तथा वातावरण में नमी की अधिकता बने रहने की संभावना है । 

##########$$$####

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News