हरियाणा में 9 जुलाई तक आंधी-बारिश का अलर्ट ! कल से मानसून की रफ्तार होगी तेज
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल थोड़ी सुस्त है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून कमजोर रहा और हल्की से मध्यम बारिश हुई है। IMD के अनुसार, मानसून की ट्रफ रेखा इस समय पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान से होते हुए उत्तर-पूर्व भारत की ओर गुजर रही है। इसी के प्रभाव से 9 जुलाई तक रुक-रुककर आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और महेंद्रगढ़ शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Haryana Weather
आगामी 9 जुलाई तक राज्य में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश का सिलसिला चलता रहेगा, जिससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलती रहेगी।
उमस बढ़ी
मानसून की एंट्री और बादलों की आवाजाही से तापमान में बड़ी गिरावट है। प्रदेश में लू का दौर खत्म हो चुका है। Haryana Weather मौसम विभाग के अनुसार 1 जुलाई को मानसून ने हरियाणा के कुछ और हिस्सों में दस्तक दी थी। इसके बाद 1 जुलाई से 4 जुलाई के बीच राज्य में मानसून की गति मिली-जुली रही।
