राजस्थान में आंधी-बारिश और हीटवेव की चेतावनी ! 11 जून से बदलेगा मौसम, देखें नई वेदर रिपोर्ट

 | 
 राजस्थान में आंधी-बारिश और हीटवेव की चेतावनी ! 11 जून से बदलेगा मौसम, देखें नई वेदर रिपोर्ट

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है आइए जानते है प्रदेश में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। आज मंगलवार को राजस्थान में बारिश और हीटवेव की चेतावनी है। आज 7 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। वहीं, 5 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है।

मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इसके असर से राज्य में आंधी-बारिश का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है। Rajasthan Weather

इससे पहले सोमवार को गर्मी, उमस तेज रही। प्री-मानसून के बीच भी पारा लगातार बढ़ रहा है। Rajasthan Weather

नया सिस्टम सक्रिय होगा

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के ज्यादातर इलाकों में आगामी 2-3 दिन मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है। 11 जून से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में आंधी-बारिश की संभावना है। Rajasthan Weather

आगे कैसा रहेगा मौसम

9 जून को इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 9 जून को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें:

अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बारां Rajasthan Weather

शाम के समय तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

9 जून को इन जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 9 जून के लिए निम्न जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है: Rajasthan Weather

जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़

इन क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

10 जून को इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर Rajasthan Weather

10 और 11 जून को भी रहेगा गर्मी का असर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 और 11 जून को भी पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। येलो अलर्ट वाले जिले हैं:

जैसलमेर, जोधपुर,बीकानेर,श्रीगंगानगर

11 जून को इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट  

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ Rajasthan Weather

12 जून को बारिश का येलो अलर्ट

सभी जिले (जैसलमेर जिले को छोड़कर) बारिश होने वाली है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News