Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की सोमवार, 12 अक्टूबर को सुबह जींद, सोनीपत, गुरुग्राम व रेवाड़ी के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। इसके साथ ही विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 15 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
विभाग के मुताबिक आज 13 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र और कैथल में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 14 और 15 अक्टूबर को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है।
मौसम विभाग के अनुसार 13 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र और कैथल में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। 12 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई थी। 14 और 15 अक्टूबर को बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं और प्रदेश में कई जगह बूंदाबांदी से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है।
विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 और 15 अक्टूबर को प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है।