हरियाणा के इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट ?

 | 
हरियाणा के इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट ?

Udaipur Times, Haryana weather : हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते कुछ जगहों पर आंधी और बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने बताया की मई महीने के अंतिम दिनों में भी नौतपा में मौसम सुहावना बना रहा। विभाग ने जानकारी दी की औसत अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जैसा की बताया जा रहा है प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
   
मौसम विभाग के अनुसार, 3 जून तक तथा 5 और 6 जून को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 4 जून को कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। बारिश और बादलों की वजह से लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

तापमान बढ़ने का अनुमान

मौसम विभाग ने आने वाले अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। और इसके साथ -साथ ये भी बताया है की जून के पहले सप्ताह के अंत तक गर्मी फिर से अपने तेवर दिखा सकती है।

इन जिलों में चलेंगी तेज हवा

विभाग की  दी जानकारी के अनुसार आज 1 जून के लिए सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। और इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ आंधी और बिजली चमकने की संभावना जताई है। विभाग ने बताया की 1 जून से 4 जून के बीच भी कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News