हरियाणा के इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट ?

 | 
हरियाणा के इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट ?

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से बदला हुआ है। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बारिश और आंधी-तूफान देखने का मिला है। आज शनिवार को भी विभाग ने सात जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसके साथ ही अगले दो दिन यानि सात जून तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम में इस बदलाव की वजह से ही जून के महीने में भी यहां मौसम सुहावना बना हुआ है। विभाग के अनुसार प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

शुक्रवार को राज्य के 23 जिलों में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हिसार में 39 डिग्री, अंबाला में 37.3 डिग्री, चंडीगढ़ में 36.5 डिग्री और नारनौल में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News