राजस्थान के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट
| Aug 7, 2026, 08:22 IST
Udaipur Times,Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। प्रदेश में मानसून का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने बताया की प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है।
आज शुक्रवार (7 अगस्त) को 5 जिलों में विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 20 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी है। जयपुर में देर रात शुरू हुआ बारिश को दौर आज सुबह भी जारी है।
इसके अलावा गुरुवार को लोकल वेदर सिस्टम बनने से पूर्वी जिलों में भारी बारिश हुई। भरतपुर, धौलपुर, करौली और अलवर में 8 इंच तक बरसात दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक नए वेदर सिस्टम का असर 10 अगस्त तक रहने की संभावना है।
