हरियाणा के 8 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी ! कल से प्रदेश में चलेगी भयंकर लू

 | 
हरियाणा के 8 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी ! कल से प्रदेश में चलेगी भयंकर लू

Udaipur Times, Haryana News, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। आज पूरे प्रदेश भर में गर्मी भी अपना असर दिखाने वाली है। आज शुक्रवार को हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच मौसम फिर बदलने वाला है। दक्षिण हरियाणा के 8 जिलों में MD चंडीगढ़ ने गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी का यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि हवा की रफ्तार 60 KM प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। 12 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ रही है। Haryana Weather

फिर बढ़ेगी गर्मी : HAU

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 15 मई तक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं बादल, गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। Haryana Weather

विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक 16 मई से 20 मई तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाएं चलने से हीटवेव जैसे हालात बनने की संभावना है। Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में गर्मी लगातार तीखी होती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 16 मई के बाद तापमान में और बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में रात के तापमान में अभी हल्की राहत बनी हुई है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News