हरियाणा में आंधी-बारिश की चेतावनी ! 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, देखें नई मौसम रिपोर्ट

 | 

Udaipur Times, Haryana Weather Alert : हरियाणा में मौसम का काफी बदला हुआ है। आज नौतपे का चौथा दिन है इसके साथ ही आज भी गर्मी बरस रही है। हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में बारिश होने वाली है। हरियाणा में जल्द ही बारिश देखने को मिलने वाली है। हरियाणा में हीटवेव का अलर्ट जारी हो गया है। हरियाणा में जल्द ही मौसम बदलने वाला है जिससे भारी बारिश की चेतावनी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। आइए देखें नई मौसम रिपोर्ट...

मौसम विभाग ने कल 4 जिलों में आंधी और ओले का अलर्ट जारी किया है। वहीं, आज गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित 10 जिलों में हीटवेव और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। Haryana Weather

ओरेंज व यलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने आज (गुरुवार) दक्षिण और पूर्वी हिस्सों के जिले जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में हीटवेव और धूलभरी आंधी को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर और पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में तेज हवाएं चलने की संभावना है। Haryana Weather

28 मई का मौसम Haryana Weather

ऑरेंज अलर्ट : तेज हीटवेव और धूलभरी आंधी चलेगी

गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत

येलो अलर्ट : हीटवेव चलेगी

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला

29 मई का मौसम Haryana Weather

उत्तर हरियाणा में ‘रेड अलर्ट’, बाकी जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’

रेड अलर्ट : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में तूफान की संभावना। यहां 60-80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 90 किमी/घंटा तक हवाएं चल सकती हैं। आसमानी बिजली, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी

ऑरेंज अलर्ट: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, और महेंद्रगढ़ में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन जिलों में 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी, गरज-चमक और तेज बारिश होने की संभावना है।

30 मई का मौसम Haryana Weather

पूरे प्रदेश में ‘ऑरेंज अलर्ट’ की चेतावनी

सिरसा से लेकर यमुनानगर और महेंद्रगढ़ से लेकर पंचकूला तक सभी 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इस दिन प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News