हरियाणा में आंधी-बारिश की चेतावनी ! देखें 17 जून तक कैसा रहेगा मौसम ?
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हाल ही में मौसम बिगड़ते ही विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। हाल ही में कुछ जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है जिसके चलते फसलों में भी काफी नुकसान हुआ है। आइए जानते है अब 17 जून तक मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
13 जून, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में 17 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना के कारण बीच बीच में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई व वातावरण में नमी होने से गरजचमक व धूलभरी हवाएं चलने के साथ कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है परंतु ज्यादा बारिश की संभावना नहीं लग रही है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
