हरियाणा के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी ! देखें अगले 3 दिन की मौसम रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हरियाणा में मौसम विभाग ने जानकारी दी है की दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। विभाग ने आज पूरे हरियाणा में आंधी, बिजली चमकने और तेज बारिश के आसार जताए हैं। इसके अलावा विभाग ने बताया की इन 7 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखीदादरी में बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार जताए है।
दिशा में बदलाव
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ रहा है, जिससे मौसम आमतौर पर 6 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई और हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पहला पश्चिमी विक्षोभ 3 जून को और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 4 जून को पहाड़ों की तरफ बढ़ेगा।
कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 6 जून तक हरियाणा में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना है।
