हरियाणा के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी ! कल से चलेगी लू , 11 जून से फिर होगी बरसात

 | 
हरियाणा के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी ! कल से चलेगी लू , 11 जून से फिर होगी बरसात 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। प्रदेश में आज से पश्चिमी विक्षोभ जा रहा है। आज भी मौसम विभाग ने दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल और नूंह में बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

इसके अलावा तेज धूलभरी आंधियां चल सकती हैं। उत्तरी और पश्चिमी हरियाणा के अधिकांश जिले पूरी तरह से शुष्क बने रहेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। Haryana Weather

मौसम विभाग द्वारा जारी नई रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के कई जिलों में आगामी 3 दिनों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है। 11 और 12 जून को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है। Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार, 8 जून से सिरसा, हिसार, भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़, 9 जून से जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल और 10 जून को पूरे प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है।

फिर बिगड़ेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, 11 व 12 जून को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं (आंधी) चलने की भी संभावना है। Haryana Weather

जरूरी सलाह

तेज हवा और बारिश की संभावना है, वहां गन्ने, सब्जियों और फलों के बागों में सिंचाई अभी रोक दें।

तेज और धूलभरी हवाओं को देखते हुए पशुओं को खुले में बांधने के बजाय शेड (सायबान) के नीचे रखें । तेज धूप से बचाने के लिए हवा की दिशा में जूट के बोरे या पर्दे लटकाएं। Haryana Weather

भिंडी, लौकी, खीरा, तोरई और गर्मियों वाली मूली की बुआई का काम सुबह या शाम के ठंडे समय में ही पूरा करें ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News