हरियाणा के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी ! मौसम विभाग ने दी लोगों को ये सलाह
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में आज मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और बारिश आंधी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 5 जून को राज्य के 16 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने वाली है।
हरियाणा के मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले 2 से 3 दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। Haryana Weather
अलर्ट
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह (मेवात), पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में गरज-चमक के साथ 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। Haryana Weather
बारिश के आसार
नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानी 5 जून को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी समेत कई जिलों में बारिश होने का मौसम विभाग ने आसार लगाया है। Haryana Weather
रहेगा असर
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 6 जून को भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, बिजली चमकने और 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
