हरियाणा के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी ! देखें 28 जने तक की वेदर रिपोर्ट

 | 
हरियाणा के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी ! देखें 28 जने तक की वेदर रिपोर्ट

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हरियाणा में अगले 3 दिन तक मौसम में पूरा बदलाव रहने वाला है। 

आज 24 जून को मौसम विभाग की तरफ से राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली कड़कने का यलो अलर्ट जारी किया है। Haryana Weather

IMD के अनुसार पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और जींद में तेज धूल भरी हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जैसे पश्चिमी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। Haryana Weather

IMD के अनुसार कल 25 जून से प्री मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

जानिए… 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज 24 जून को उत्तर और मध्य हरियाणा में तेज हवाएं और अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। Haryana Weather

25 जून को उत्तरी जिलों अंबाला, यमुनानगर और अन्य स्थानों में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी तेजी आ सकती है। मध्य हरियाणा में भी बादल बरसेंगे।

IMD के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार 26 जून को मौसम में आंशिक बादलवाई रहेगी और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बौछारें गिर सकती हैं। दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

27 और 28 जून को मानसून की दस्तक से पहले मौसम एक बार फिर आमतौर पर शुष्क हो जाएगा। धूप निकलने से उमस और गर्मी का अहसास बढ़ सकता है। Haryana Weather

एक्सपर्ट बोले-

मौसम विभाग के अनुसार, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 26 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान हवाओं की दिशा बदलेगी और बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे। Haryana Weather पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से तेज धूल भरी हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की प्रबल संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News