हरियाणा के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी ! इस तारीख से सक्रिय होगा प्री-मानसून
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसूनी गतिविधियों के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह सिरसा व उसके आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं और हल्की बारिश देखने को मिली। वहीं मौसम विभाग के आज प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के जिला स्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार 23 जून को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। Haryana Weather
इन जिलों में मौसम रहेगा सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों ने 24 जून को बारिश की गतिविधियां दक्षिण-पूर्वी हरियाणा की ओर बढ़ेंगी। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 25 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है और लगभग पूरे हरियाणा में कहीं-कहीं वर्षा के आसार हैं। Haryana Weather
मौसम विभाग के अनुसार 26 जून को फिर से बारिश की गतिविधियां मुख्य रूप से सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर तक सीमित रहने का अनुमान है। Haryana Weather मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 जून प्रदेश के लिए सबसे सक्रिय दिन रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
