हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी बारिश की चेतावनी ! देखें आज का मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam 29 July 2026, आज का मौसम, आज 29 जुलाई का मौसम : आज 29 जुलाई को देशभर में मौसम का मिजाज कई राज्यों में फिर से करवट लेने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की आज मौसम बदलने से कई राज्यों में तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि होने वाली है। Aaj Ka Mousam
आज 29 जुलाई बुधवार को मौसम कैसा रहेगा...
देश में मॉनसून 29 जुलाई को भी सक्रिय होगा। IMD के अनुसार, कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने वाली है। कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश भी होगी। Aaj Ka Mousam
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने वाली है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने वाली है। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भी कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने वाली है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। Aaj Ka Mousam
मौसम का हाल
छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी। कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है। झारखंड में भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कुछ हिस्सों में भी बारिश जारी रहेगी। पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा होगी। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। Aaj Ka Mousam
कैसा रहेगा मौसम
गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश होने की संभावना है। गुजरात क्षेत्र में भी कुछ इलाकों में बारिश जारी रहेगी। दक्षिण भारत में केरल, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अनुमान है।
ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 29 और 30 जुलाई को मौसम विज्ञान विभाग ने विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन राज्य के विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग ने इन दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में अतिवृष्टि, गरज-चमक के साथ बिजली और बारिश का अनुमान जताया है।
