राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी ! देखें कल कहां-कहां बिगड़ेगा मौसम ?
Udaipur Times, Rajasthan Weather, IMD Alert Rajasthan : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। राजस्थान में भी मानसून का असर भी कुछ न कुछ दिखने लगा है जिससे कई जिलों में बारिश हो रही है।
बारिश और आंधी के चलते मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कई स्थानों में मौसम ठंडा हो गया है और टापमान भी कम हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार देश के ज्यादातर हिस्सों में अभी प्री-मानसून एक्टिव है, जिसका असर राजस्थान में भी दिख रहा है। Rajasthan Weather
कैसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आगामी 24 घंटों में बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में तेज आंधी चलने, मेघगर्जन होने और कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने होने वाली है। इस दौरान जोधपुर और उदयपुर संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और आंधी हो सकती है। Rajasthan Weather
शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों में आंधी-बारिश की यह गतिविधियां 22 से 25 जून के दौरान भी जारी रह सकती हैं, जबकि दक्षिणी राजस्थान में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं। Rajasthan Weather मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 26 और 27 जून को पश्चिमी राजस्थान का मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
