दिल्ली-हरियाणा के इन जिलों में तूफ़ानी बारिश की चेतावनी ! देखें नई मौसम रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : दिल्ली-NCR और हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा में आज बारिश का पूरा माहौल बना हुआ है हर तरफ काले बादल छाए हुए है जिससे अगले कुछ घंटों में बारिश आने की संभावना है। प्रदेश के सिरसा, हिसार, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी कई जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट है।
अगले 36 घंटे दक्षिण हरियाणा, दिल्ली NCR और मध्य हरियाणा (सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुड़गांव, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़) में मूसलाधार बारिश होगी। कही कही अति भारी बारिश भी संभव है।
उत्तर और पश्चिमी हरियाणा के जिलों (चंडीगढ़ , पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी) में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है।
10 अगस्त के बाद फ़िर से बारिश बढ़ेगी।
