हरियाणा के 18 जिलों में आज तूफ़ानी बारिश की चेतावनी ! देखें IMD का नया पूर्वानुमान
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आज हरियाणा के मौसम को लेकर IMD ने नया पूर्वानुमान जारी कर दिया है। हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और हीटवेव से हाल ही में तेज बारिश होने से बड़ी राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, देर रात रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, फरीदाबाद में जमकर बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से रात में गर्मी कम देखने को मिली है। Haryana Weather
मौसम विभाग ने आज हरियाणा के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों जैसे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और नूंह में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने वाली है। Haryana Weather
कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून को भी बारिश होने वाली है। Haryana Weather रविवार को हरियाणा के पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में येलो अलर्ट जारी किया गया है, यहां धूलभरी आंधी और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इसके बाद 15 और 16 जून को मौसम साफ रहने का अनुमान है।
