हरियाणा में 6 जुलाई तक आंधी बारिश की चेतावनी ! देखें कब होगी मानसून की एंट्री
Udaipur Times, Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक की नई मौसम रिपोर्ट जारी कर दी है। हर तरफ भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। आइए जानते है मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 6 जुलाई तक कहां-कहां बारिश होने वाली है।
आइए जानते है मौसम विभाग द्वारा जारी नई रिपोर्ट के अनुसार 6 जून तक मौसम कैसा रहने वाला है...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
30 जून,2026 :
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, सागर, आजमगढ़, अयोध्या, बरेली, देहरादून, मंडी तक बनी हुई है। मानसून की अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना से उत्तरी अरबसागर, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में अगले तीन चार दिनों में मानसून के बढ़ने की संभावना है जिससे मानसूनी नमी वाली हवाएं हरियाणा राज्य की तरफ आने तथा पंजाब पर एक साईक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना से हरियाणा में 6 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
इस दौरान मानसूनी हवाओं के आने की संभावना से राज्य में 1 जुलाई देर रात्रि से मौसम में बदलाव व प्रीमानसून बारिश की संभावना बन रही है। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 2 जुलाई से 6 जुलाई के दौरान हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है परंतु इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट तथा वातावरण में नमी की अधिकता बने रहने की संभावना है ।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
