हरियाणा के कई जिलों में आंधी-बारिश ! देखें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम ?
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के आज से अगले 3 दिन तक मौसम कैसा रहने वाला है। हरियाणा में आज मंगलवार को मौसम पूरी तरह से बदल गया। आज सिरसा, गुरुग्राम, नूंह और नारनौल में धूल भरी आंधी और रेवाड़ी, गुरुग्राम, रोहतक और भिवानी में जबरदस्त बरसात देखने को मिली
मौसम विभाग के अनुसार आने वाली 25 जून से प्री मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने वाला है।
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
24 जून को कैसा रहेगा मौसम : हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने वाली है। Haryana Weather
25 जून को कैसा रहेगा मौसम : हरियाणा के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है।
26 जून को कैसा रहेगा मौसम : हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में बारिश होने वाली है।
