Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम ने फिर से करवट ली है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की मानसून के कमजोर होने के कारण तीन दिन बारिश की संभावना नहीं है। इसके अलावा विभाग ने बताया की 11 सितंबर से एक नया लो-प्रेशर सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बनेगा, जिसके प्रभाव से 12 सितंबर से पूर्वी जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
वहीं, कमजोर मानसून परिस्थतियों को देखते हुए आशंका है कि अगले सप्ताह से मानसून की विदाई शुरू हो सकती है। मानसून विदाई की सामान्य डेट 17 सितंबर है।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को श्रीगंगानगर सबसे गर्म जिला रहा। यहां दिन का तापमान 39 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक लो-प्रेशर सिस्टम बनेगा। ये सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढ़ेगा। इसके असर से मध्य प्रदेश और इससे लगते राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में 12, 13 सितंबर को बारिश की संभावना है।
बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के तीन जिलों में हल्की बारिश हुई। अलवर के प्रतापगढ़ एरिया में 2MM, दौसा के निर्झारना इलाके में 3, भरतपुर के जुरहरा में 11 और कांमा में 10MM बरसात दर्ज हुई।