थाइराइड रोग निवारण, आयुर्वेद चिकित्सा शिविर बुधवार को
राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, फूटा दरवाजा, उदयपुर में एक दिवसीय थाइराइड रोग निवारण हेतु आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन कल बुधवार 6 फरवरी को प्रात: 9 से 12 बजे तक किया जायेगा।
राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, फूटा दरवाजा, उदयपुर में एक दिवसीय थाइराइड रोग निवारण हेतु आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन कल बुधवार 6 फरवरी को प्रात: 9 से 12 बजे तक किया जायेगा।
डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्थानीय औषधालय में माह के प्रत्येक बुधवार से शिविरों की श्रृंखला के अन्तर्गत यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में सम्बनिधत रोगो से बचाव के संबंध में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जायेगा एवं विषय विशेषज्ञ एवं अन्य पेरामेडिकल स्टाफ अपनी सेवाएं देंगे।