थाइराइड रोग निवारण आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न
राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, फूटा दरवाजा, उदयपुर में एकदिवसीय थाइराइड र
| Feb 5, 2013, 20:13 IST
राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, फूटा दरवाजा, उदयपुर में एकदिवसीय थाइराइड रोग निवारण हेतु आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया की आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से स्थानीय औषधालय में माह के प्रत्येक बुधवार से शिविरों की श्रृंखला के अन्तर्गत यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में सम्बन्धित रोगो से बचाव के संबंध में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया एवं विषय विशेषज्ञ एवं अन्य पेरामेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी ।
