मानसून अपडेट: टीडी डैम छलका, पिछोला का जलस्तर 10 फिट पार

कल शहर के कई इलाको में हुई वर्षा 

 | 
tidi dam

उदयपुर 3 जुलाई 2023। ज़िले में मानसून की मेहरबानी से उदयपुर शहर से लगभग 37 किलोमीटर दूर टीडी डैम रविवार को ओवरफ्लो हो गया।  फिलहाल डैम पर 1 से डेढ़ इंच की चादर चल रही है। वहीँ सीसारमा से पानी की आवक के चलते पिछोला झील का जलस्तर 10 फिट हो गया है। पिछोला झील की भराव क्षमता 11 फिट है।

bada madaar
बड़ा मदार तालाब से छलकती जलराशि 

13 फिट की भराव क्षमता वाली फतेहसागर झील में भी मदार नहर के ज़रिये पानी की आवक जारी है।  फतेहसागर का जलस्तर फिलहाल साढ़े नौ फिट है। 

fatehsagar
Fatehsagar Lake Udaipur

कल रविवार को दोपहर बाद लगभग 3 बजे शहर के कई इलाको हाथीपोल, चेतक, सुखाड़िया सर्कल, बोहरा गणेश जी और प्रतापनगर में वर्षा दर्ज की गई। जल संसाधन विभाग के अनुसार कल शाम 5 बजे तक शहर में 2 मिलीमीटर, मदार में 23 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। 

मौसम विज्ञानं केंद्र जयपुर के अनुसार आज ज़िले में हल्की बारिश के आसार है।  जबकि मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। वहीँ आगामी बुधवार को गुरुवार को एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News