टाई (TiE – द इंडस एंटरप्रिन्योर) उदयपुर की तीसरी वार्षिक आमसभा का आयोजन
टाई उदयपुर की तीसरी आमसभा का आयोजन शनिवार 4 अगस्त को हुआ। कार्यकारी निदेशक विकास जैन ने बताया की उदयपुर रामपुरा स्थित रमाडा रिज़ॉर्ट में हुई इस बैठक में गत दो साल से चली आ रही कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल पूरा होने पर टाई उदयपुर की बागडोर नई कार्यकारिणी को सौंप दी। राजकुमार सुराणा (नाहर कलर/ओरिएंट ग्लेजेस) को आगामी दो वर्षीय कार्यकाल के अध्यक्ष के तौर प
टाई उदयपुर की तीसरी आमसभा का आयोजन शनिवार 4 अगस्त को हुआ। कार्यकारी निदेशक विकास जैन ने बताया की उदयपुर रामपुरा स्थित रमाडा रिज़ॉर्ट में हुई इस बैठक में गत दो साल से चली आ रही कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल पूरा होने पर टाई उदयपुर की बागडोर नई कार्यकारिणी को सौंप दी। राजकुमार सुराणा (नाहर कलर/ओरिएंट ग्लेजेस) को आगामी दो वर्षीय कार्यकाल के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित किया गया है। इससे पूर्व यह ज़िम्मेदारी मनीष कुमार गोधा निर्वाह कर रहे थे।
नव निर्वाचित अध्यक्ष राज कुमार सूराना ने मौजूद सदस्यों को अपने संदेश में आश्वासन दिलाया कि टाई उदयपुर को स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के साथ साथ वैश्विक स्तर पर उपस्थिती और पहचान दिलाने की प्रक्रिया एवं साथ ही टाई इस क्षेत्र के उद्यमशीलता विकास को सशक्त बनाने की दिशा में नई पहल और परियोजनाएं पर काम करेगा।
टाई उदयपुर के कार्यकारी निदेशक ने बताया कि आगामी दो साल के कार्यकारिणी में नए और युवा उद्यमियों कि उपस्थिती से टाई उदयपुर कि कार्यशैली में निरंतर वृद्धि होगी और टाई उदयपुर के उद्यमशीलता एजेंडा में निरंतर तरक्की और विकास होगा।
टाई उदयपुर के अध्यक्ष राज कुमार सुराना कि नेतृत्व में कार्यकारिणी समिति में मनीष कुमार गोधा (अद्वैया), विनय राठी (टेम्पसंस), आदित्य शाह (गोएंका स्कूल), संदीप बापना (मेवाड़ पॉलीटेक्स), अभिषेक सिंघवी (राजस्थान बेरायट्स), दीपक भंसाली (पुष्पा हंडिक्राफ्ट), नवदीप सिंह (फ़्रेंड्स इंजीन्यरिंग) और सिद्धार्थ सिंघवी (मुमल मार्बल्स) भी सदस्य बनाये गए।
इससे पहले टाई उदयपुर के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष मनीष कुमार गोधा ने अपने कार्यकाल की पूर्ण जानकारी प्रस्तुत की। टाई दुनिया की सबसे बढ़ी उद्यमशीलता (एंटरप्रिन्योर) केंद्रित संस्था है, जिसमे दुनिया भर से कई गणमान्य बिज़नेस लीडर्स शामिल हैं। टाई उदयपुर, टाई ग्लोबल का 62वा चैप्टर है। टाई उदयपुर चैप्टर की स्थापना जुलाई 2016 में हुई थी।