टिक-टाॅक मेला 1 को
धन ग्रुप द्वारा आगामी 1 अप्रेल को शहर में पहली बार टिक टाॅक मेला प्रतियोगिता
टिक टाॅक मेले में बेस्ट टिकटाॅक बनाने वाले को पुरूस्कृत किया जायेगा
उदयपुर। बंधन ग्रुप द्वारा आगामी 1 अप्रेल को शहर में पहली बार टिक टाॅक मेला प्रतियोगिता,टिक टाॅक मेला स्टेग ऑफ़ राजस्थान, जुगाड़ एवं शाॅपिंग कार्निवल आगामी 1 अप्रेल को आयोजित किया जायेगा। इस मेले के आयोजन से प्राप्त होने वाली धनराशि अनाथ बच्चों के उत्थान में काम में ली जायेगी। आयोजन की ब्राण्ड अम्बेसडर आशिरा खान है।
बंधन ग्रुप के निदेशक नितिन दशोरा ने आज होटल अम्बावगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि टिक टाॅक मेले में बेस्ट टिकटाॅक बनाने वाले को पुरूस्कृत किया जायेगा। इसमें निर्णायक के रूप में एस.मोईन खान,मिस शाहीन,फानू, शोएब, तथा नितिन दशोरा भाग लेंगे।
यह अपनी तरह की पहली प्रतियोगिता होंगी। इस अवसर पर ला फ़वेला होटल के आशीष भी मौजूद थे।