तिलक महाविद्यालय ने सुन्दरकाण्ड पाठ कर मनाया स्नेह मिलन
जर्नादन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ वि.वि. के लोकमान्य तिलक शिक्षक महाविद्यालय का स्नेह मिलन, कार्यकर्ता समाराह मंगलवार को तिलक सभागार में मुख्य अतिथि प्रो. एस.एस सारंगदेवोत, अध्यक्षता चांसलर सचिव डॉ लक्ष्मी नारायण नन्दवाना, विशिष्ट अतिथि डॉ0. प्रकाश शर्मा के सानिध्य में हुआ।

प्राचार्य डॉ शशि चित्तोडा ने बताया कि स्नेह मिलन के प्रारम्भ में सरस्वती वन्दना, संस्था गीत की शुरूआत कर हुआ । इस अवसर पर कार्यकर्ताओें ने राजस्थानी लोक गीतों , कविताओं, संस्मरण पर अपनी प्रस्तुतियॉ दी। इससे पूर्व परिसर स्थित बालाजी के मन्दिर में सुन्दरकाण्ड पाठ और महाआरती कर प्रसाद का भोग लगाया।
इस अवसर पर डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. देवेन्द्र आमेटा, डॉ सरोज गर्ग, डॉ सुनिता मुर्डिया, बलिदान जैन, डॉ अमिता कोठारी, डॉ. वृन्दा शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।